रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा की महतारी वंदन योजना की तर्ज पर हर घर जाकर नारी न्याय गारंटी का फार्म भरवाएंगे। कांग्रेसी कार्यकर्ता सभी लोकसभा क्षेत्रों में घर घर जाकर फार्म भरवाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी को घर घर पहुंचाने फार्म भरवाएंगे। कांग्रेस पार्टी जो वादे करती है उसे जरूर पूरा करती है। हमारी गारंटी में जो भी वादे हैं उसे पूरा किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने अपने बयान में कहा है कि जब से राज्य बना है हमें यहां अच्छी सफलता नहीं मिली। इस बार मेरे पास सभी लोकसभा क्षेत्रों से फीडबैक है। इस बार लोकसभा चुनाव में लोग हमें आशीर्वाद देने वाले हैं। लोकसभा की अधिकांश सीटों हम जीत दर्ज करेंगे। 11 लोकसभा में इसी तरह के फार्म भरे जायेंगे। फार्म में लोकसभा प्रत्याशी के फोटो होंगे। गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव 2023 में इसी तर्ज पर भाजपा ने कांग्रेस को राज्य में बुरी तरह से हराया था। महतारी वंदन योजना के फार्म भाजपाइयों ने घर घर जाकर भरवाए गए थे। जिसके बाद महिलाओं के बीच भाजपा का माहौल बन गया था। अब देखना होगा कि कांग्रेस का ये प्रयोग कितना सफल होगा।बता दें कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा में इस बात का ऐलान पहले से ही कर चुकी है कि देश में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो देश की प्रत्येक महिला को हर साल एक लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह के योजना किसान और युवाओं के लिए भी कांग्रेस ने बनाई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031