Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव ने 9 अक्टूबर 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बदलाव को करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कुंभ, मेष, मीन, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए इस दौरान सकारात्मक संभावनाएं बनने की बात कही जा रही है.
शनि नक्षत्र परिवर्तन 2026 क्यों है खास?
वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का कारक माना जाता है. पंचांग आधारित गणना के अनुसार, 9 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर शनि ने रेवती नक्षत्र से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया. इस समय शनि वक्री अवस्था में हैं और मीन राशि में गोचर कर रहे हैं.
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी शनि ही है. इसलिए शनि का अपने नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है. शनि 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे.
इन 5 राशियों को मिल सकते हैं सकारात्मक परिणाम
- मेष राशि: इस राशि के जातकों को मेहनत का परिणाम मिलने की उम्मीद हो सकती है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ सकती हैं. आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतना जरूरी रहेगा.
- सिंह राशि: नौकरी में अपनी प्रतिभा दिखाने और नई जिम्मेदारियां संभालने के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
- मकर राशि: शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन को करियर में स्थिरता और पुराने प्रयासों के परिणाम से जोडकर देखा जा रहा है. कारोबार बढाने की योजना बना रहे लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए.
- कुंभ राशि: शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं. ऐसे में नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने और कारोबारियों को नए अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है. आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना फायदेमंद हो सकता है.
- मीन राशि: शनि मीन राशि में ही गोचर कर रहे हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों और कारोबारियों के लिए नए अवसरों की संभावना बताई जा रही है. पुराने काम पूरे करने पर ध्यान देना उपयोगी रहेगा.
कब मार्गी होंगे शनि?
ज्योतिषीय गणना और द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि देव 11 दिसंबर 2026 सुबह 5 बजे के आसपास मार्गी होंगे.



















