रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित में समाज कल्याण कार्यालय एवं उप संचालक कार्यालय मत्स्य पालन, तेलीबांधा का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का असाधारण अवकाश घोषित करते हुए वेतन काटने का निर्देश दिया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह 10:25 बजे उप संचालक कार्यालय मत्स्य पालन और 10:40 बजे सयुक्त समाज कल्याण कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी देखी। वहां कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उपस्थिति पंजी अपने साथ ले आएं। साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित समाज कल्याण और उप संचालक मत्स्य पालन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरा मत्स्य पालन विभाग के कुल 7 कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग के कुल 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए और एक दिन की असाधारण अवकाश घोषित करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के लिए वित्त शाखा को निर्देश दिया।
BREAKING NEWS कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित समाज कल्याण और उपसंचालक कार्यालय मत्स्य पालन का किया औचक निरीक्षण… अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों के वेतन काटने का आदेश…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















