पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब मामले में मरने वालों की तादात 21 हो गई है, ये जानकारी CMO संगरूर किरपाल सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में एथेनॉल केमिकल के शिकार मरीज लगातार दम तड़ रहे हैं. अब तक जहरीली शराब पीने के बाद अलग-अलग अस्पतालों में करीब 40 लोगों को भर्ती कराया गया है. पटियाला राजिंद्रा अस्पताल में 10 ,संगरूर अस्पताल में 6 लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है. सीएमओ संगरूर किरनपाल ने बताया कि संगरूर सिविल अस्पताल में से 2 मरीज और राजिंद्रा अस्पताल में से 1 मरीज इलाज के बीच में ही वहां से भाग गए.
CMO संगरूर का कहना है कि जहरीली शराब मामले में अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 20 मार्च को चार, 21 मार्च को चार, 23 मार्च को पांच लोगों की मौत हो गई. बता दें कि पंजाब के संगरूर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी, जो कि अब बढ़कर 21 हो गई है. अवैध शराब बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.
Previous Articleहोली मिलन समारोह सह स्वीप कार्यक्रम आयोजित मानव श्रृंखला, हस्ताक्षर तथा शपथ ग्रहण कर मतदाताओं को किया गया जागरूक
Next Article रोटी को इंग्लिश में क्या कहते हैं जानते हैं आप…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















