रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर राहुल योगराज टिकरिहा की नियुक्ति की गई है। राहुल योगराज टिकरिहा की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। राहुल योगराज टिकरिहा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। आपको बता दें कि राहुल योगराज टिकरिहा की कार्यकुशलता, सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान, ईमानदार, कर्मठता एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश नेतृत्व ने उनको प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपी है। विदित हो कि राहुल योगराज टिकरिहा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में काफी सक्रिय रहे है। वे पूर्व एवं वर्तमान में कई पदों पर पदस्थ रहे है। वर्तमान दायित्व-प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा छ.ग., मीडिया पैनलिस्ट-भाजपा छत्तीसगढ़, विशेष आमंत्रित सदस्य-भाजपा, जिला बेमेतरा, सदस्य जिला पंचायत, बेमेतरा क्षेत्र क्रमांक 13, सभापति-जिला पंचायत बेमेतरा, निवास स्थान-क्षेत्र क्रमांक 14, संरक्षक-मनवा कुर्मी क्षत्रिय युवा संगठन, छ.ग., मार्गदर्शक-प्रदेश सर्व कुर्मी क्षत्रिय युवा संगठन छ.ग., प्रदेश संयोजक-अंकुर समाजसेवी संस्थान, छ.ग., संघ दृष्टि – प्राथमिक वर्ग शिक्षित, पूर्व दायित्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अभाविप पूर्व प्रभारी-कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय, पूर्व महाविद्यालय प्रमुख-रायपुर महानगर, महाविद्यालय अध्यक्ष – दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर, महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज, रायपुर, महानगर कार्यकारणी सदस्य, महानगर रायपुर, (कुल 9 वर्ष विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन)। आपको बता दें कि राहुल योगराज टिकरिहा का परिवार सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र काफी सक्रिय रहा है, उनके पिताजी भूपेन्द्र टिकरिहा वर्तमान अपील प्रभारी-मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज छ.ग., पूर्व मंडल अध्यक्ष बेरला, जिला उपाध्यक्ष दुर्ग, 2 बार के जनपद सदस्य, डायरेक्टर- जिला सहकारी बैंक दुर्ग, डायरेक्टर-मंडी बोर्ड दुर्ग/ विधायक प्रतिनिधि (स्व.महेश तिवारी जी)। एवं माता जी श्रीमती टिकेश्वरी टिकरिहा 2 बार की पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व जिला मंत्री भाजपा के दायित्व का निर्वहन किया है। राहुल टिकरिहा का स्थायी निवास ग्राम सिलघट, पोस्ट भिंभौरी, तहसील भिंभौरी, जिला बेमेतरा एवं अस्थायी निवास-राहुल प्रोविजन स्टोर्स, आजाद चौक, रायपुर छत्तीसगढ़ है। राहुल योगराज टिकरिहा की शिक्षा-बी.कॉम., एम.कॉम. एम.ए.अर्थशास्त्र, एम.ए. जनसंपर्क (पत्रकारिता), एलएलबी, एम.ए. लोक प्रशासन, पीजीडीसीए है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर राहुल योगराज टिकरिहा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, मनोज वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर, युवा संगठन महासुंद जिला अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31