What's Hot

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक प्रेमी जोड़े ने एक फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती की सगाई हो चुकी थी। इसके से दोनों मानसिक रूप से तनाव में आ गए थे। दोनों के आत्महत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर चैनपुर थाना क्षेत्र में नदी किनारे स्थित एक 19 वर्षीय युवती और 22 साल के युवक ने दुपट्टे से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय आरती पिता सुखदेव और 22 वर्षीय उमेश राधू के रूप में दोनों की पहचान हुई। युवक कॉलेज स्टूडेंट है और युवती पढ़ाई छोड़ चुकी है। पुलिस को परिजनों ने बताया युवती की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी और शादी तय होने वाली थी। इस मामले को लेकर एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि युवक और युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संभवतः प्रेम प्रसंग के चलते दोनो ने यह कदम उठाया है। युवती की सगाई हो चुकी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31