आप लोटस टेंपल, इंडिया गेट जैसी जगहों पर घूमने जाएंगे तो आपको नजर आएगा कि वहां पर सजावट और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए फव्वारे लगवाए गए हैं। इतना हीं नहीं कई बड़े पार्कों में भी इस तरह के फव्वारे लगवाए जाते हैं। फव्वारा लग जाने के बाद जगह की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है और लोगों को आकर्षित करती है। शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए एक शख्स ने शादी में एक फव्वारा लगवा दिया। मगर लोग उसका ऐसा इस्तेमाल करेंगे, शायद उस शख्स ने भी कभी नहीं सोचा होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
फव्वारे का ऐसा इस्तेमाल कभी देखा है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि फंक्शन में एक फव्वारा लगवाया गया है जहां लोगों की काफी भीड़ मौजूद है। वीडियो बनाने वाला शख्स फुव्वारे की तरफ जूम करता है। इसके बाद जो नजारा दिखता है, वो लोगों को चौकाने के लिए काफी है। फव्वारे के पास खड़ी भीड़ उसे देखने के लिए नहीं बल्कि अपने हाथ और बर्तन को धोने के लिए पहुंची है। कोई शख्स फव्वारे में अपने हाथों को धो रहा है तो कोई अपने बर्तन को धो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘गांव की शादी में ज्यादा डेकोरेशन ना करें, परिणाम भयंकर आ सकते हैं।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लोग भी ना। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं ब्याह नहीं करूंगा। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031