नई दिल्ली। फ्लाइदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट हमले के दौरान घायल होकर भी समझदारी और बहादुरी से लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस को पूरा बॉलीवुड सलाम कर रहा है। सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह और अनिल कपूर समेत कई फिल्मी सितारों ने स्मित मच्छर के जज्बे को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।

सलमान खान बोले-‘आपके साथ उड़ान भरने में खुशी होगी’

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छर की सराहना करते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शनिवार को एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं। आपके साथ भविष्य में उड़ान भरकर खुशी होगी। वेल डन ब्रो कैप्टन स्मित मच्छर।”

रणवीर सिंह समेत इन एक्टर्स ने भी की सराहना

सलमान खान के अलावा विक्की कौशल, सनी देओल, तमन्ना भाटिया सहित कई और बॉलीवुड सितारे स्मित मच्छर की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ करते हुए नहीं थके। रणवीर सिंह ने लिखा, “कैप्टन का साहस।” वहीं विक्की कौशल ने कैप्टन की एक मुस्कुराते हुए तस्वीर शेयर करते हुए अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “बहादुर कैप्टन स्मिट मच्छर।”

सनी देओल ने अपने एक्स अकाउंट पर इमरजेंसी सिचुएशन में कैप्टन द्वारा दिखाए गए साहस की तारीफ करते हुए लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छर ने अद्मय साहस और इस मुश्किल घड़ी में सूझबूझ का परिचय दिया है। आपने एक आपदा को टालकर कई लोगों की जिंदगी को बचाया है। आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आपको सलाम।”

सनी देओल ने अपने एक्स अकाउंट पर इमरजेंसी सिचुएशन में कैप्टन द्वारा दिखाए गए साहस की तारीफ करते हुए लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छर ने अद्मय साहस और इस मुश्किल घड़ी में सूझबूझ का परिचय दिया है। आपने एक आपदा को टालकर कई लोगों की जिंदगी को बचाया है। आपके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आपको सलाम।”

तमन्ना भाटिया ने लिखा- ‘174 जिंदगियो के बारे में सोचा’

तमन्ना भाटिया ने हमले से निपटते हुए कैप्टन मच्छर द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारियों पर रोशनी डालते हुए लिखा, “सोचिए आप घायल हैं और अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। हालांकि, इसके साथ आप उन 174 यात्रियों के बारे में भी सोच रहे हैं, जो आप पर निर्भर हैं। कैप्टन स्मित मच्छर, तहे दिल से आपको सम्मान, आपकी जल्दी रिकवरी की प्रार्थना करती हूं।”

तमन्ना के अलावा अनिल कपूर ने भी कैप्टन की वीरता की तारीफ करते हुए अपने दोस्त और जलाल की बात को याद किया, जो स्मित को फ्लाइंग स्कूल डेज से जानते हैं। उन्होंने लिखा, “जब यह हुआ तो जलाल ने मुझे कहा कि वो स्मित को फ्लाइंग स्कूल के समय से जानता है और ये भी जानता है कि कैप्टन मच्छर वो शख्स हैं,जिसे वह मुश्किल घड़ी में अपने साथ रखना चाहेगा। तभी मैं ये सोचने पर मजबूर हो गया था कि स्मित कितने साहसी होंगे। स्मित ने उस मोमेंट पर जो किया वह उनके साहस को दर्शाता है। बहुत हिम्मत चाहिए होती है इस तरह की परिस्थिति में खुद से ऊपर दूसरों के बारे में सोचने के लिए।”

फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 में क्या हुआ था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को कैप्टन स्मित मच्छर उड़ा रहे थे। तभी कॉकपिट पर उनके को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया। जब कैप्टन मच्छर पर हमला हुआ उस वक्त बोइंग में 174 लोग सवार थे। अचानक हमले से उनका प्लेन तेजी से नीचे आने लगा।

घायल होने के बाद भी कैप्टन मच्छर ने हिम्मत करके कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे क्रू मेंबर और यात्री अंदर आ सके और उस सिचुएशन को संभाला जा सके। इसके बाद हमलावर को काबू में कर लिया गया और विमान का रुख सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतरा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031