लौकी का सेवन उन कारणों में कमी लाता है जिससे आपको हाई बीपी की समस्या होती है या दूसरी बीमारियां बढऩे लगती हैं। तो, जानते हैं इसमें ऐसा क्या है कि हाई बीपी के मरीज लौकी खा सकते हैं। लौकी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसका मतलब ये है कि पहले तो ये फैट मेटाबोलिज्म को तेज करेगा और दूसरा इसे शरीर में जमा होने से रोकेगा। तीसरा, लौकी अपने फाइबर के साथ शरीर में जमा बैड फैट कणों यानी जो बैड कोलेस्ट्रोल का कारण इसे साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा लो कैलोरी वाला है जो कि वजन बढ़ाने और बीपी को बढऩे से रोकता है। लौकी में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि आपके ब्लड वेसेल्स को खोलने का काम करता है और खून की रफ्तार को सही रखने में मदद करता है। इससे दिल पर जोर नहीं पड़ता और हाई बीपी की समस्या कंट्रोल में रहती है। इसके साथ ही ये स्ट्रोक और ब्रेन में लीकेज जैसी समस्याओं के खतरे को कम करता है। लौकी पानी से भरपूर है और आपकी नसों को हेल्दी रखने में मदद करता है। पर खास बात ये है कि इसका पानी खून से मिलकर इसके सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और दिल पर प्रेशर पडऩे से रोकता है। इसके अलावा शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी रहने से हाई सोडियम की भी समस्या कंट्रोल में रहती है और आप हाई बीपी की बीमारी से बचे रह सकते हैं। तो, लौकी खाएं और हाई बीपी की बीमारी से बचे रहें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031