अप्रैल महीना ऐसा है जब पूरे देश में चिलचिलाती गर्मी शुरु हो जाती है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कोई बीच पर  समुद्र में डुबकी लगाने पहुंचता है, तो कोई ठंडी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी गर्मी से बचना चाहते हैं तो किसी सुंदर और ठंडी जगह पर छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। चलिए हम आपको इस लेख में भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहें, जहां आप अपने दोस्त, परिवार और पार्टनर के साथ हसीन पल को एन्जॉय कर सकते हैं।

डलहौजी

पहाड़ियों को सुंदर नजारा और सुकून के पल बिताने के लिए डलहौजी सबसे बेस्ट जगह है। समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद डलहौजी भारत का सबसे खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है। यहां पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, झील-झरने और देवदार के पेड़ इस हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अप्रैल के महीने में चिलचिलाती गर्मी में भी डलहौजी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इसलिए यहां आप अप्रैल से लेकर जुलाई तक भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

हर्षिल वैली

उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद हर्षिल वैली किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह एक ऐसी वैली है, जिसे एक्सप्लोर करने का सबका सपना होता है। यहां पर लगभग हर देशी और विदेशी पर्यटक देखा है। समुद्र तल से करीब 9 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद हर्षिल वैली का तापमान अप्रैल के महीने में 9 डिग्री सेल्सियस से 12  डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यहां पर आप ट्रेकिंग से लेकर यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

पहलगाम 

अप्रैल की गर्मी से बचने के लिए ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए आप जम्मू कश्मीर के पहलगान एक ऐसी जगह है, जहां किसी भी मौसम में घूमने का अलग ही मजा है। यहां पर 5 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच तपमान रहता है। ठंडी हवाओं का मजा लेने के लिए देश के हर कोने से पर्यटक आते हैं। पहलगाम में आप तुलियन झील, शेषनाग झील, बीटा घाटी और मार्सर झील जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गंगटोक

अप्रैल की भयानक गर्मी से बचने के लिए आप नॉर्थ ईस्ट इंडिया की किसी शानदार जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप गंगटोक की हसीन वादियों में घूमने के लिए पहुंच जाना चाहिए। हिमालय की गोद में मौजूद इसे नॉर्थ ईस्ट इंडियां का सबसे ठंडा प्रदेश भी माना जाता है। 

मनाली

गर्मियों में ठंडी का मजा लेने के लिए मनाली घूमने जाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। हिमालय की गोद में मौजूद मानली अप्रैल से लेकर जुलाई की भयानक गर्मी से बचने के लिए सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031