क्रेडा द्वारा राज्य में संचालित महत्वकांक्षी परियोजनाओं यथा सौर सुजला योजना एवं सोलर पॉवर प्लांट का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजनांतर्गत जिला सुकमा में इकाई मेसर्स स्पान पम्प्स प्रा-लि. द्वारा 50 नग सोलर सिंचाई पंपों की स्थापना में प्रयुक्त मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर (एम.एम.एस.) निविदा में निर्धारित मापदंड अनुसार नहीं पाया गया। स्थापना कार्य में इस लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए 10 दिवस के भीतर संतोषजनक सुधार कार्य सपन्न करने के निर्देश जारी किए गये। इस तिथि के पश्चात् कार्य न होने की स्थिति में इकाई को प्रतिबंधित करते हुए काली सूची में दर्ज करने हेतु चेतावनी दी गई। इसी प्रकार इकाई मेसर्स नव्या टेक्नोलॉजिस रिन्यूवेबल प्रा-लि- को क्रेडा के विभिन्न पत्र के माध्यम से संयत्रों में सुधार कार्य हेतु बार&बार निर्देशित किया जाने के बाद भी उक्त संस्था द्वारा जिला कबीरधाम के 13 ग्रामों/स्थलों में स्थापित सोलर पॉवर प्लांट में निविदा द्वारा निर्धारित मापदण्ड के विरूद्व 72 सेल वाले सोलर मॉड्यूल के स्थान पर 66 सेल वाले सोलर मॉड्यूल की स्थापना की गई हैं। इस कमी के मापदंड अनुसार सुधार कार्य हेतु क्रेडा सीईओ द्वारा 10 दिवस की समयावधि प्रदान की गई जिसके पश्चात संतोषजनक कार्य न होने की स्थिति में इकाई के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए काली सूची बद्ध किये जाने की चेतावनी दी गई। इस प्रकार राजेश सिंह राणा, सीईओ, क्रेडा द्वारा स्थापित संयंत्रों की गुणवत्ता सुधार हेतु यह कार्यवाही की गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031