बिलाईगढ़। जिले के दो अलग-अलग गांवों में तीन व्यक्तियों पर भालुओें ने हमला कर दिया। इस हमले में तीनों ग्रामीण घायल हो गए। भालू के हमले से स्थानीय ग्रामीण दहशत में है। हमले की सूचना मिलते ही घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक की हालत बिगड़ने पर उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम रामपुर और कोदोपाली की है। जहां तीनों ग्रामीण अपने क्षेत्र के बकलीपाली जंगल और कोदोपाली जंगल में लड़की लाने गया हुआ था। इस दौरान मंतल लाल साहू, धरमलला सतनामी और सिदार सिंह पर भालुओं के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले मेें तीनों को गंभीर चोटे आई। जैसे -तैसे पर तीनों भालुओं के झुंड से निकाल कर भाग निकाले और अपनी जान बचाई ।

ग्रामीणों को सूचना मिलने पर घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सिदार सिंह की हालत खराब होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।  वन विभाग की टीम ने घायलों के परिजनों को 2 – 2 हजार की सहायता राशि दी गई। जंगल के आसपास नहीं जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031