भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे विश्व में फेमस है। भारत की अद्भुत प्राकृतिक नजारों के दीदार करने के लिए किसी पहाड़ी जगह पर जरूर जाना चाहिए। भारत के पहाड़, झील, झरने और वनस्पतियों से समृद्ध घने जंगल पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। वैसे तो भारत में घूमने के लिए कई ऐसे जगहें हैं, जो आपके मन को मोह लेंगी। लेकिन हिमाचल प्रदेश का लगभग हर स्थल दार्शनिक है। यहां पर गांवों से लेकर घाटी तक पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। हर साल हिमाचल प्रदेश की सुंदरता को निहारने के लिए यहां पहुंचते हैं। अधिकतर लोग हिमाचल का नाम सुनते ही शिमला या मनाली के बारे में सोचने लगते हैं। बता दें कि हिमाचल में इन जगहों के अलावा भी घूमने के लिए कई पर्यटक स्थल हैं। जहां पर शांत वातावरण में आप आराम और सुकून के पल बिता सकते हैं। साथ ही आपका अधिक पैसा भी खर्च नहीं होगा। हिमाचल में शिमला-मनाली के अलावा तोष गांव को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जो बेहद खूबसूरत और बजट फ्रेंडली है। यहां पर आपको कई हसीन और खूबसूरत जगह देखने को मिलेंगी।

तोष में यहां घूमें

अगर आपको भी प्राकृतिक सुंदरता को पास से देखने का मन है, तो आप हिमाचल प्रदेश के पार्वती घाटी पर तोष नामक गांव को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि यह गांव समुद्र तट से करीब 7900 की ऊँचाई पर बसा है। शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर इस गांव में आप सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। यहां पर आप झरने, झील और बर्फ से ढके पहाड़ आपके मन को मोह लेंगी।

तोष में ट्रेकिंग

इसके अलावा इस गांव में आपको कई तरह की एक्टिविटी का भी मजा ले सकते हैं। यहां पर ट्रेकिंग कर सकते हैं, जो आपके बजट में होगा। पार्टी के लिए भी यह बेहतरीन जगह है। आप चाहें तो तोष की लोकल पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं।

तोष घूमने का खर्च

हिमाचल के तोष गांव में स्टे के लिए आपको रुकने के लिए कोई बड़ा होटल नहीं मिलेगा। हांलाकि यहां पर रुकने के लिए रिजॉर्ट है। इसके साथ ही गांव वालों के घर पर भी आपको रुकने की व्यवस्था हो सकती है। यहां पर आपको प्रकृति को करीब से देखने का अनुभव मिल सकता है। यहां पर रहना और खाना अन्य जगहों से काफी सस्ता है।

कब पहुंचे तोष

अगर आप भी तोष जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सर्दियों में यहां जा सकते हैं। तोष में स्नोफॉल और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच आप बेहद अच्छा समय यहां पर बिता सकते हैं। हांलाकि तोष काफी ऊंचाई पर है, इसलिए यहां पहुंचने में थोड़ी सी मुश्किल हो सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031