यूपी के बरेली-हरिद्वार हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में निसरा के पास दो बाइकों के आपस में टकराने से नीचे गिरे लोगों को पीछे से आए डंपर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। गुरुवार सुबह 10:30 बजे निसरा के पास दो बाइकों में भिडंत हो गई। बाइक टकराने से इन बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। इसी समय पीछे से आए डंपर ने 21 वर्षीय आकिब पुत्र हसीन निवासी ग्राम विलाई पसियापुर, साहब (25) पुत्र शाहिद निवासी ग्राम परेवा वैश्य, अरबाज (26) पुत्र अकील खान निवासी ग्राम परेवा वैश्य को कुचल दिया। दूसरी बाइक पर सवार ग्राम अडोली निवासी ओवैस पुत्र ताहिर अली और उनकी पत्नी 30 वर्षीय सकरा बेगम की भी हादसे में मौत हो गई। घटना का पता चलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। डंपर को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया और हाईवे जाम करने की कोशिश भी की। हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ सदर डॉक्टर प्रतीक दहिया, प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मुकेश शुक्ला भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक तीनों युवक ईद की नमाज पढ़ने जा रहे थे। जबकि दंपती ईद मिलने के लिए जा रहे थे। सीओ सदर ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031