अक्सर आपने सुना होगा कि सुबह और रात को सोने से पहले दांत साफ करके ही सोना चाहिए। दांत अगर ठीक से साफ नहीं हुए तो धीरे- धीरे पीलापन जमने लगता है। हालांकि ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए लाए हैं आसान घरेलू उपाय। जिसे फॉलो करने के बाद आप पा सकते हैं खूबसरत और चमकदार मोती जैसे दांत।

दांत पीले पड़ चुके हैं और काफी कोशिशों के बाद भी सफेदी नहीं आ रही है तो आप घर पर ही यह खास घरेलू नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच लौंग का पाउडर, एक चम्मच काला नमक, एक चम्मच मुलेठी पाउडर, एक चम्मच दालचीनी पाउडर, सूखी हुई नीम और पुदीने की पत्तियों को लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके पाउडर बना लें और फिर किसी डब्बे में स्टोर कर लें। इसमें आप सरसों तेल भी मिला सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ख्याल

सुबह और रात को सोने से पहले इस पाउडर का इस्तेमाल अपने दांतों पर जरूर करें।

खाने के बाद अच्छे से कुल्ला करनी चाहिए ताकि दांतों पर किसी भी तरह का लेयर न जमें।

कुल्ला करने के लिए आप गुनगुने पानी और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्रश को हल्के हाथों से रगड़े, ज्यादा जोड़ से मसूड़े छिल जाएंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031