आज के युवा पर रील्स का बुखार कुछ इस हद चढ़ गया है कि वो इसके आगे खुद की जान की भी चिंता नहीं कर रहे हैं। कोई रेलवे प्लेटफॉर्म पर खतरनाक स्टंट करता है तो कोई बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए अपना रील बनवाता है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी इस तरह की बेवकूफी करते हुए लोगों के वीडियो देखे ही होंगे। लेकिन अगर आपने अब तक ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है तो फिर इस समय एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों पर रील्स का बुखार किस हद चढ़ गया है।
ऐसा खतरनाक स्टंट कभी ना करें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि लोग रील बनाने के लिए ऐसा सब कुछ भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में नजर आता है कि कुछ दोस्तों ने अपने एक दोस्त को टेप की मदद से कार की गेट पर चिपका दिया है। इसके बाद एक शख्स गाड़ी चला रहा है, दूसरा पीछे बैठा हुआ है और तीसरा तो गेट पर लटका ही हैं। तीनों इस पल का ऐसे मजा ले रहे हैं जैसे कोई बहुत अच्छा काम कर रहे हों। अगर टेप गाड़ी से छूट जाता तो शख्स की जान पर भी बात बन सकती थी। मगर रील बनाने के आगे इनको और कुछ नजर नहीं आ रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @fewsecl8r नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- खतरों के खिलाड़ी, मगर गलत है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- पागल है क्या कह सकते हैं। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930