उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह से ही मतदान जारी है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पोलिंग बूथों पर दुल्हा-दुल्हन भी वोटिंग करने पहुंचे। विकासखंड कोट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में दुल्हन सोनाली ने भी मतदान किया। गांव बकरोड़ा से सोनाली अपने दूल्हे के साथ वोट डालने पहुंची। सोनाली ने कहा कि सभी लोग मतदान अवश्य करें।
वहीं, हल्द्वानी के हल्दूचौड़ क्षेत्र में शादी के बाद विदाई होने से पहले एक दुल्हन ने अपना वोट डाला। इसके बाद वह अपने ससुराल सोमेश्वर के लिए विदा हुई। दुल्हन गायत्री ने सभी लोगों से अपील भी की है कि मतदान करने जरुर जाएं। क्योंकि सबसे पहले वोट डालना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031