रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में शुक्रवार सुबह नौ बजे भीषण आग लग गई है। वहां मौजूद सात ट्रांसफार्मर में से छह पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में आज सुबह नौ बजे भीषण आग लग गई है। वहां मौजूद सात ट्रांसफार्मर में से छह पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। घटना की सूचना मिलने दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई है।
बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से छोटी सी चिंगारी उठी। इसके बाद कुछ मिनटों में चिंगारी भीषण आग के रूप में बदल गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। मौके पर दमकल की तीन गाडियां पहुंची और आग बुझाई। आग लगने से फैक्ट्री को लाखों का नुकसान होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31