रायपुर । शराब घोटाला मामले में न्यायिक रिमांड पर चल रहे रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को ईडी ने हिरासत में हैं। जहां उन्होंने ईडी के अफसरों पर आरोप लगाए हैं कि उन्हें रातभर उन्हें अपने पास बैठाकर रखा और सोने नहीं दिया। उनके वकील का कहना है कि, अनिल टुटेजा को एसीबी पूछताछ के लिए ले गई थी। रविवार को सुनवाई के दौरान रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा के वकील ने कोर्ट में उनका पक्ष रखते हुए ईडी की रिमांड पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से शराब घोटाले केस में ED की ECIR को रद्द करने की बात कही। जिस पर ED के वकील ने कहा कि, एंटी करप्शन ब्यूरो की FIR के आधार पर यह नई ECIR दर्ज की है। जिसमें नए सिरे से ED जांच कर रही है। उनके वकील ने कोर्ट में आवेदन पेश कर मांग की है कि, अनिल टुटेजा की तबीयत खराब रहती है। इसलिए उनसे जो भी पूछताछ करनी है वो दिन में की जाए और रात के समय कोई पूछताछ न हो। उनके वकील ने आगे कहा कि, अनिल टुटेजा बीमार रहते है और उन्हें डाइट के तहत भोजन दिया जाता है। इसलिए उन्हें घर से भोजन देने की अनुमति दी जाये।

आज होगी जेएमएफसी कोर्ट में पेशी
रविवार को कोर्ट बंद होने के कारण ईडी द्वारा अनिल टुटेजा को जेएमएफसी कोर्ट में पेश किया गया था। आज उन्हें पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां ईडी उनकी 14 दिन की रिमांड लेने की कोशिश करेगी। जबकि उनके वकील सुप्रीम कोर्ट के फैसले को आधार बनाते हुए ED की रिमांड पर आपत्ति जताएंगे। इस मामले में कोर्ट में आज लंबी बहस चलेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031