उड़ीसा के नबरंगपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तीनों मृतक धमतरी जिले के रहने वाले थे… जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे है, सभी घायलों को जोड़ेगा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था,जहां से 2 लोगों को गंभीर हालत में उमरकोट रेफर किया गया है जबकि कुछ लोगों को रायघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा उड़ीसा के नबरंगपुर जिले के रायघर थाना क्षेत्र की है, जहां कुंडे मुख्यमार्ग में जोड़िंगा के पास ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई… जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए, इस सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ ,धमतरी जिले के नगरी, बोराई क्षेत्र निवासी के रहने वाले चंदा गायकवाड, पवन टंडन, और पूनम वैष्णव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित 5 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक ऑटो सवार लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने उड़ीसा रायघर के धदरापारा गांव जा रहे थे,उसी दौरान ट्रक और ऑटो में भिडंत हो गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031