भानुप्रतापपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंचे कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घटना में 20 कर्मचारी घायल हो गए। जिनमें से 6 कर्मचारी गंभीर हैं। घायलों को भानुप्रतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक भानुप्रतापपुर के निजी स्कूल संत जोसफ इंग्लिश स्कूल 400 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूल भवन मौजूद कर्मचारियों पर मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद घायल कर्मचारियों को तत्काल भानुप्रतापपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर घायलों का उपचार जारी है। वहीं अस्पताल के डाॅक्टर ने कहा है कि गंभीर रूप से घायल सभी कर्मचारी खतरे से बाहर है और अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में विजय सिन्हा, सहदेव, चंद्रभूषण वाल्मीकि, श्याम देवांगन, सुखचंद शामिल है। इस घटना में स्कूल में अंक सूची लेने पहुंची 7वीं की छात्रा भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम आस्था राजपूत अस्पताल पहुंची और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मालूम हो कि इसके पहले भी 8 अप्रैल को नगर के सलिहापारा में लोगों पर मधुमखियों ने हमला कर दिया था। घटमा में 9 लोग घायल हुए थे। वहीं पांच दिनों पहले भी दुर्गुकोंदल के डांगरा मोड में स्कूल जा रही 4 छात्राओं पर हमला कर दिया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031