अगरतला। उच्च शिक्षा के बदलाव में नई शिक्षा नीति-2020 की भूमिका विषय पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित राज्यपाल सम्मेलन में देश के सभी राज्यपालों से चर्चा की। इसके साथ नई शिक्षा नीति को लेकर राज्यपालों से सुझाव मांगे गए।

इसी कड़ी में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये। सम्मेलन में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस एवं शिक्षा मंत्री रतल लाल नाथ शामिल हुए। सम्मेलन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी संबोधित किया।


















