बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीती रात एक पिकअप ने खड़े माजदा को टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है. इनमें 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. वहीं 22 लोग घायल हैं. जिसमें 4 की हालत गंभीर है, उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है. घायलों में भी ज्यादातर महिलाएं हैं. इस हादसे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने दु:ख जताया है. साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश दिए हैं.
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है. घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए है. मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसा… 6 महिलाओं समेत 9 की मौत… सीएम ने जताया दुख…
Previous Articleशिवसेना ने दिया बृजमोहन को समर्थन…
Related Posts
Add A Comment



















