रायपुर l रविवार की रात्रि एक भव्य व गरिमामय कार्यक्रम मे प्रदेश की सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा विविध क्षेत्रों मे बेहतर कार्य कर रही 100 महिला प्रतिभाओं का राजधानी के वृंदावन सभागृह में सम्मान किया गया l महिला प्रतिभाओं ने कहा कि इस सम्मान से उनके हौंसलों को नये पंख लगे है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि खेल, योग, शिक्षा, कला, प्रशासन, पुलिसिंग, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, अभिनय, नृत्य, संगीत, राजनीति, व्यवसाय, पत्रकारिता, साहित्य,विधि, पर्यावरण, पंडवानी व फोटोग्राफी के क्षेत्र मे कार्यरत महिलाओं का सम्मान किया गया l आयोजन के मुख्य अतिथि समाजसेवी तथा उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता मतदाता जागृति परियोजना की नोडल अधिकारी कामिनी बावनकर ने की l विशिष्ट अतिथि के रूप मे शिक्षाविद कुमुद लाड व उमा तिवारी, व्यवसायी राजेश शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार विनय शर्मा उपस्थित थे l अतिथियों ने अपने उद्बोधन मे कहा कि कोई भी प्रयास छोटा हो या बड़ा वह मूल्यवान होता है l आज सम्मानित हो रही महिलाओं ने जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्वपूर्ण भूमिका एवं चुनौतीपूर्ण दायित्वों को स्वीकार किया है l महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य किसी भी महिला की क्षमता को उस स्तर तक ले जाना है जहाँ पर वह अपना निर्णय स्वयं ले पाने में सक्षम हो l कार्यक्रम के दौरान कामिनी बावनकर द्वारा मतदाता जागृति हेतु प्रभावी प्रशिक्षण भी दिया गया l इस क्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी संपन्न हुई l अतिथियों द्वारा समस्त महिला विभूतियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर ‘ नारी रत्न अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया l कार्यक्रम के अंत मे लकी ड्रॉ के माध्यम से श्रीमती सोनल राजेश शर्मा को ‘ भाग्यशाली महिला’ का पुरस्कार दिया गया l कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वक्ता मं अध्यक्ष राजेश पराते एवं कुशल संयोजन शुभम साहू द्वारा किया गया l आज के आयोजन मे विवेक बेहरा,मनीष अवस्थी, धनेश्वरी नारंग, प्रगति पराते, राजाराम रसिक, प्रीतिश तिवारी, उर्मिला देवी, संतोष धीवर, अखिलेश तिवारी, हरिशंकर सोनी, कमल सूर्यवंशी, देव मानिकपुरी, अमन टंडन, हेमलाल पटेल सहित टीम वक्ता मंच के समस्त सदस्य उपस्थित थे l आज सम्मानित होनेवालों मे नीता डूमरे, संगीता निषाद, प्रमदा ठाकुर, शुभा शुक्ला ‘निशा’, शालिनी चितलांगिया, रश्मि सुंदरानी, कल्पना शुक्ला, सुषमा अग्रवाल, डॉ कमल वर्मा, शालिनी गुप्ता, डॉ गार्गी पांडेय, सुनीता चन्सोरिया, अनिता दुबे, जया द्विवेदी, सावित्री जयमोहन साहू, एम शशिकला मूर्ति, डॉ संयुक्ता गाँधी ,अपराजिता शर्मा, साक्षी टोले, बबिता अग्रवाल, ममता मानकर, सरिता दुबे, अर्चना जैन सहित 100 महिलायें शामिल थी l दिव्यांगता को चुनौती देते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त कर बैंक प्रबंधक बनी प्रियांशी अवस्थी का समूचे सदन ने करतल ध्वनि से स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया l वक्ता मंच के सचिव मनीष अवस्थी द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई l उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा विगत 2 दशकों से प्रतिवर्ष महिला सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है l

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031