सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रसाद खाने से 100 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। इसके बाद आनन-फानन में सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी लोगों को प्रसाद खाते ही फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी थी।
मिली जानकारी के अनुसार, डभरा तहसील क्षेत्र के डोमनपुर गांव में राम सप्ताह का आयोजन किया गया था। जहां प्रसाद में रसगुल्ला और पोहा का बाटा गया, जिसके बाद अचानक उनको उल्टी दस्त होने लगा। इसके बाद लगभग 70 लोगों को डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य में और 25 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वहीं कुछ लोगों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31