बीजापुर. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को रौंदा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं दो युवक घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा. यह घटना बीजापुर के महादेव घाट मोड़ पर हुई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल शुक्रवार की देर शाम ग्राम अव्वापल्ली से बीजापुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी क्रमाक CG20 K 5402 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी. इसके चलते बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्कॉर्पियो के चालक मौके से फरार हो गया. मृत युवक का नाम डेविड चन्द्रगिरी बताया जा रहा है, जो तोयनार पंचायत के ग्राम मोरमेड का निवासी था.
Previous ArticleBREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : 10-12वीं के रिजल्ट से पहले छात्रों का तनाव दूर कर रहा माशिमं…हेल्पलाइन नंबर पर कांउसलर विद्यार्थियों से कर रहे बात…
Next Article तेज रफ्तार हाईवा ने व्यवसायी को रौंदा
Related Posts
Add A Comment



















