गर्मी के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. अधिकतर लोगों को गर्मी के दिनों में पानी की कमी होने लगती है इससे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है. इन सब समस्याओं से बचने के लिए आप रोजाना दलिया का सेवन कर सकते हैं. आईए जानते हैं दलिया के फायदों के बारे में.
दलिया में प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं साथ ही एसिडिटी, कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से दलिया राहत दिलाता है. अगर आप मोटापे से परेशान है, तो रोजाना ब्रेकफास्ट में दलिया खाना शुरू कर दें. यह पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है.
दलिया एक उच्च फाइबर वाला भोजन है, जिसमें बीटा-ग्लूकॉन नामक एक फाइबर होता है. जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और हृदय संबंधित बीमारियों को दूर रखता है. यही नहीं इसका रोजाना नाश्ते में सेवन करने से मधुमेह रोगियों को काफी फायदा पहुंचता है. दलिया में मैग्नीशियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में होता है. जो हड्डियों को मजबूत बनाता है.
दलिया सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाता है. यह त्वचा को हाइड्रेट करती है और पिंपल्स को कम करने में मदद करती है. इसका रोजाना सेवन करने से चेहरा चमकदार बनता है. आप दलिया को नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने के समय भी खा सकते हैं. यह एक पौष्टिक आहार है, जिसे आप किसी भी समय खा सकते हैं. ध्यान रहे इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से कुछ लोगों को समस्या हो सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031