रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित सुंदर नगर स्थित स्व: सहायता समूह राधा महिला दुकान क्रमांक 441001157 के संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता व पार्षद पद के प्रत्याशी संदीप तिवारी ने आज जिला कलेक्टर से मुलाकात कर मामले की लिखित शिकायत की है। श्री तिवारी ने बताया कि इस राशन दुकान के संबंध में लगातार अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं।

श्री तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में संचालित राधा महिला दुकान क्रमांक 441001157 (शासकीय राशन दुकान ) के संबंध में क्षेत्रवासी लगातार शिकायतें करते आ रहे हैं कि, यह राशन दुकान न तो समय पर खुलती है और न ही समय पर उपभोक्ताओं को राशन सामग्रियां प्राप्त हो पाती हैं। कोरोनाकाल में जहां राज्य शासन प्रत्येक नागरिक तथा जरूरतमंदों तक सूखा राशन पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ऐसे समय में इस राशन दुकान के संचालक द्वारा मनमानी करते हुए अनियमितता बरता जाना निश्चित रूप से घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। वार्डवासियों व क्षेत्र की जनता को हो रही भारी परेशानियों को देखते हुए ही आज जिला कलेक्टर से मामले की लिखित शिकायत की गई है। श्री तिवारी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आमजनों को हो रही दिक्कतों व अनियमितता जैसी गंभीर लापरवाही के मामले में जिला प्रशासन इस राशन दुकान के संबंध में उचित व सख्त कार्यवाही करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031