एक युवक जो कई लड़कियों और महिलाओं को वीडियो ओर वॉट्सअप कॉल करके परेशान किया करता था। लेकिन एक दिन वह पकड़ा गया और सायबर सेल ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक पुलिस को जानकारी दी है कि कोई गर्लफ्रेंड नहीं होने पर उसने लड़कियों से बात करने का यह तरीका निकाला था। मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। युवक के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच की गई तो उसके फोन में 500 से अधिक महिलाओं और लड़कियों के नंबर और चैट मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी दीपक की उम्र 22 साल है और वह हरियाणा के रोहतक का निवासी बताया जाता है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह केवल शौक के लिए दिल्ली, मुंबई, पंजाब और यूपी समेत कई राज्यों की लड़कियों को वॉट्सएप पर कॉल करके परेशान कर रहा था। युवक के खिलाफ गाजियाबाद के कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद एक्टिव हुई साइबर सेल ने आरोपी युवक को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया।
नहीं थी कोई गर्लफ्रेंड तो युवक ऐसे करता था लड़कियों और महिलाओं को परेशान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















