ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एक स्कूल के परिसर में रखी स्कूट में अचानक आग लग गई। विद्यालय में समर कैंप चल रहा था, अंदर बच्चे भी मौजूद थे। जिससे भगदड़ मच गई। हालांकि समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर का है। मिली जानकारी के मुताबिक, माय छोटा स्कूल में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक से आग लग गई। हादसे के समय स्कूल में समर कैंप चल रहा था। जिससे भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
BIG BREAKING समर कैंप के दौरान लगी आग… बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Related Posts
Add A Comment



















