What's Hot

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय शीघलेखक संघ के अध्यक्ष देवलाल भारती एवं कमल वर्मा प्रांताध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 8 सितंबर को कर्मचारियों अधिकारियों की कोरोना से हो रही मौत के बाद महानदी भवन मंत्रालय और इंद्रावती भवन सहित नवा रायपुर क्षेत्र में स्थित सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय को 14 दिन तक बंद करने के संबंध में समस्त कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक लंच समय 1.00बजे महानदी भवन मंत्रालय के गेट नंबर चार के मैदान में सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित की गई। जिसमें नवा रायपुर क्षेत्र में स्थित मुख्यालय भवनों को लगातार संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 14 दिनों तक सेनेटाईजिंग कर बंद कर दिया जाए, इस पर समस्त पदाधिकारियों ने एकमत से सहमति प्रदान की गई है। समस्त अधिकारी कर्मचारियों गण निर्धारित प्रपत्र में महामारी कोविड 19 के संक्रमण से बचने के लिए 14 दिन होम क्वारंटीन पर रहने की सूचना एवं वर्क फाम होम की अनुमति के लिए आवेदन अपने कार्यालय प्रमुख को सामुहिक रूप से देने का निर्णय लिया गया। क्योंकि डर के साए में कर्मचारियों में रोष एवं असंतोष व्याप्त है।

बैठक में सर्वश्री कमल वर्मा (संयोजक) प्रदेश अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ, संजय सिंह प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय संघ आशीष भट्टाचार्य उप प्रांताध्यक्ष, सत्येन्द्र देवांगन, इंद्रावती विभागाध्यक्ष के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, मुख्य संयोजक सीएल शर्मा, मंत्रालय कर्मचारी संघ के केपी नेताम, जमील अहमद, कृष्णलाल कश्यप, सुनील बापट, बलदाऊ कौशिक, टीआर पैकरा, एमके मंडले, सतीश नामदेव, छबिलाल साहू, डीएस धुव्र, जे मिंज, पन्नालाल मकोरिया, योगेश देवांगन, मोतीराम खूंटे, बीएन सारथी, दीपक श्रीवास, धनंजय नेताम, मोहन लाल साहू, वन कर्मचारी संघ के मनोहर लोचनम राजेश पिल्ले, प्रदेश अधिकारियों कर्मचारी संघ के करण सिंह अटरिया, राजेश सोनी जिलाध्यक्ष लिपिक संघ, मंत्रालय शीघलेखक संघ के देवलाल भारती, दिनेश मिश्रा, ओम श्रीवास्तव, आरडी वर्मा, आर एन कोरी बीएन विश्वकर्मा, टीआर रावटे, आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए।

सभा को संबोधित करते हुए कमल वर्मा ने कहा कि शासन प्रशासन को कोविड 19 के रोकथाम के लिए लगातार ज्ञापन दिया जा रहा है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक 14 दिनों तक कार्यालय बंद करने के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है जिससे कर्मचारी जगत के असंतोष को देखते हुए सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कार्यालय प्रमुख को आवेदन देकर होम क्वारंटीन पर रहने की सूचना एवं वर्क फाम होम की अनुमति हेतु आवेदन दिया जाएगा। संजय सिंह प्रांताध्यक्ष लिपिक वर्गीय संघ ने भी नवा रायपुर क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्ष भवनों को 14 दिन बंद करने की मांग की बात कही। अन्यथा दिनांक 14 सितंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने आवेदन दे रहे हैं। जिसकी सूचना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज ही दी गई है और प्रतिलिपि मुख्य सचिव को सूचनार्थ भेजे गए हैं। वन कर्मचारी संघ के मनोहर लोचनम ने कहा कि संघ के द्वारा मांग की गई है जिस पर हम अपनी सहमति देतें है।

महानदी भवन मंत्रालय और इंद्रावती भवन सहित सभी विभागाध्यक्ष कार्यालय को 14 दिन बंद करने किया जाएं। देवलाल भारती मंत्रालय अध्यक्ष के द्वारा कोरोना संकट में संघ की एकजुटता के लिए सभी का स्वागत किया गया है ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि जान है तो जहान है। मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। सभी को कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए जरूरी नियमों का पालन करने बचने के लिए मास्क पहनने एवं पर्याप्त दूरी बनाए रखने जागरूकता अभियान चलाने सभी संघ पदाधिकारियों से अपील की गई है। आज ही कोरोना जांच शिविर में एक सौ कर्मचारियों का सेम्पल लिया गया है जिसकी कल तक रिपोर्ट मिलेगी। कल की रिपोर्ट के अनुसार 22 पोजिटिव पाए जाने की जानकारी दी गई है। महानदी भवन मंत्रालय और इंद्रावती भवन विभागाध्यक्ष नवा रायपुर क्षेत्र के कार्यालय को 14 दिन बंद करने की मांग के समर्थन के लिए समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद आभार प्रकट किया गया। बैठक में सभी ने मास्क पहनने एवं सोशल डिसटेंसिंग का पालन और सेनेटाईजर का पालन किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031