Home » लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68% मतदान
Breaking देश राज्यों से

लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68% मतदान

Spread the love

नई दिल्ली । सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवें चरण में 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग है। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस चरण में भी बंगाल में सर्वाधिक 73.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम 48.66 प्रतिशत मतदान महाराष्ट्र में हुआ है। पांचवें चरण में कई बड़े दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य,उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल हैं। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा।

शाम 5 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत
बिहार 52.35
जम्मू-कश्मीर 54.21
झारखंड 61.90
लद्दाख 67.15
महाराष्ट्र 48.66
ओडिशा 60.55
उत्तर प्रदेश 55.80
पश्चिम बंगाल 73.00

Advertisement

Advertisement