रायपुर। छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ को मान्यता मिल गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा ने इस संबंध में आज ही आदेश जारी कर दिया गया है। संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि सरकार से मान्यता मिलने के बाद संघ सरकार के साथ पत्राचार कर सकता है। जीएडी से जारी आदेश के अनुसार संघ को चालू कैलेंडर वर्ष के लिए मान्यता दी गई है।















