अब से कुछ देर बाद कंगना रनौत मुंबई पहुंचने वाली है। इस दौरान उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुंबई ट्रिप पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वो आज मुंबई पहुंच रही हैं। मुंबई आने से पहले एक्ट्रेस का कोरोना टेस्ट भी कराया गया, जो कि निगेटिव आया। इसके बाद कंगना बुधवार सुबह तकरीबन 7 बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी से चंडीगढ़ के लिए निकलीं। चंडीगढ़ से कंगना मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर में वह मुंबई पहुंचने वाली हैं। मुंबई एयरपोर्ट के बाहर समर्थक जुट गए हैं। बुधवार सुबह कंगना ने ट्वीट किया था- रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी. गलत के खिलाफ़ मुखऱ होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।
सबसे बड़ी खबर: थोड़े देर में मुंबई पहुंचेगी कंगना, समर्थकों की भीड़, सुरक्षा कड़ी
Previous Articleशिक्षा नीति 2020 बड़े पूंजीपतियों के इशारे पर : कांग्रेस
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















