कोरबा यूपी से कोरबा आए व्यापारियों में से तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कोरबा में चल रहे डिज्नीलैंड मेले में दुकान लगाई थी। वे रात में खाना खाकर सोए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद भोजन तैयार किया था, जिसके बाद वे सो गए। आधी रात को उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की मौत हो गई। आशंका है कि तीनों की मौत फूड पॉइजनिंग के चलते हुई है। जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय सोहेल खान 28 वर्षी अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान की मौत हो गई। मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग को बताया जा रहा है। सहकर्मी रियाज खान ने बताया कि रात लगभग 12 बजे मेला खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में खाना खाने चले गए। सुबह उठने पर जानकारी मिली कि 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे, 21 वर्षीय समीर खान और 12 वर्षीय सोहेल खान की तबीयत बिगड़ गई है अचानक पेट दर्द और उल्टी से परेशान हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर गुणेश्वर कंवर ने बताया कि सुबह के वक्त तीनों मरीजों को लाया गया। जहां दो की हालत बेहद गंभीर थी, दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तीसरे को कुछ समय बाद लेकर पहुंचे जिसकी मौत पहले से हो चुकी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि फूड पॉइजनिंग के चलते तीनों की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

तीन लोगों की मौत पर सांसद ने जताई गहरी संवेदना
कोरबा के बुधवारी मेला ग्राउंड में संचालित डिज्नीलैंड मेले में तीन लोगों की मौत पर कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने हॉस्पिटल प्रबंधन से मौत की जानकारी ली व सांसद ने घटना पर दुख जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने जिला प्रशासन व हॉस्पिटल प्रबंधन से मृतकों को सहयोग व अन्य संभावित प्रभावित लोगों को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है। तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031