बीजापुर । राज्य सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान से प्रेरित होकर शनिवार को 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले 33 नक्सलियों में से तीन पर सरकार ने कुल 5 लाख रुपयों का इनाम रखा था। आज माओवादियों ने डीआईजी, सीआरपीएफ और बीजापुर एसपी के समक्ष समर्पण किया है। बीजापुर एसपी डॉ.जितेन्द्र यादव ने बताया कि, आज जो 33 नक्सलियों ने समर्पण किया है। वे आईडी प्लांट करना,रोड़ खोदना, पर्चे फेकने जैसे घटनाओं में शामिल रहे हैं। अच्छी बात यह है, कि यह जो लोग समर्पण किये हैं, ये लोग स्वंय से यहां आए हैं, और हमसे जुड़ रहे हैं। सरकार की मनशा अनुसार लगातार पुर्नवास नीति के तहत सफलता मिल रही है। एक जनवरी से लेकर अब तक 2024 मे बीजापुर में कुल 189 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 109 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण किया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031