राजकोट। गुजरात के राजकोट में शनिवार को एक टीआरपी गेम जोन में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में अबतक 12  बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। गेम जोन में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है। आग लगने के बाद करीब एक किलोमीटर तक धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। राजकोट में लगी इस आग की घटना का कई वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में पूरा गेम जोन धूं-धूं कर जलता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छुट्टियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में बच्चे आते हैं, जिस दौरान यह घटना घटी है। उस समय यहां बच्चों की काफी भीड़ थी।

आग बुझाने में आ रही दिक्कत– मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के अधिकारी आईवी खेर ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने के प्रयास लगातारी जारी हैं। लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। गेम जोन में लगी आग को बुझाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे आग बढ़ती गई टीन शेड नीचे गिर गया है। घटनास्थल पर हवाएं भी तेज चल रही हैं। इसलिए भी आग बुझाने में दिक्कत आ रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031