जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में भीषण गर्मी के दौरान हीट स्ट्रोक से एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। जवान की पहचान अजय कुमार के तौर पर हुई है, जो पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुड़ी का रहने वाला था। बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने अजय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर जोधपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। वहां से हवाई जहाज के जरिए शव को उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा। पश्चिमी राजस्थान में स्थित इस बॉर्डर इलाके में गर्मी कहर बरपा रही है। जैसलमेर में तापमान 55 डिग्री तक पहुंच गया है। जवान अजय कुमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 173 बटालियन की भानु पोस्ट पर तैनात थे। भीषण गर्मी की वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
Previous Articleपोहा खाने के फायदे
Next Article सड़क हादसे में महिला की मौत
Related Posts
Add A Comment



















