उत्तर प्रदेश के कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला. जहां आधी रात को आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम भाई-बहन पर हमला बोल दिया. इस घटना में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, उसका एक साल का छोटा भाई अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. घटना के बाद परिजनों ने नगर निगम की अनदेखी और मुआवजे की मांग को लेकर करीब आधे घंटे तक दादानगर फ्लाईओवर जाम रखा.
पीड़ित मां ने बताया कि वो अपने मासूम बच्चे को इंजेक्शन लगाने के लिए इधर-उधर दौड़ती रही और इस दौरान उसकी बेटी पोस्टमार्टम हाउस में पड़ी रही. यह घटना गोविंद नगर के सीटीआई बस्ती में हुई. यहां रहने वाला छोटू पार्टियों में वेटर का काम करता है और उसकी पत्नी पूजा कूड़ा बीनने का काम करती है. रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे बड़ी बेटी खुशी (उम्र 5 साल) और एक साल का भोला घर के बाहर मां के साथ सो रहे था. इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया.
आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम भाई-बहन पर हमला किया
कुत्तों ने दोनों मासूमों के शरीर को नोंच डाला. कुत्तों को खदेड़कर परिजन आनन-फानन दोनों बच्चों को रतनलालनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया. कुत्तों ने इतनी बेरहमी से मासूम खुशी को गर्दन से नोचा था कि उसके मौके पर ही मौत हो गई है उसके छोटे भाई भोलू को हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031