What's Hot

रायपुर। राज्य की राजधानी रायपुर के कमल विहार सेक्टर 4 के 2 बीएचके कॉलोनीवासियों ने विगत 26 मई को एक बैठक आयोजित की। बैठक में कमल विहार सोसायटी में आ रही जनसमस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सोसाइटी में रह रहे लोगों ने आज कमल विहार में गंदगी, चोरी, लीकेज और सीवरेज समस्या के संबंध में चर्चा की। कमल विहार भाजपा सरकार की स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है, और कमल विहार में घर लेकर रहना हर किसी का सपना है। पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जो सुविधाएं होने चाहिए ऐसा लोगो को नहीं मिला है।

जिन जिन लोगो ने जब से यह अपना फ्लैट लिया है तब से लेकर अब तक हर दिन नई नई समस्याएं कमल में रह रहे लोगो को झेलना पड़ रहा है। 1. हर रोज रात दिन लाइट चली जाती है और घंटो नही आती बंद रहती है।2. ब्लॉक ए के पीछे दीवार के पास मोहल्ले का गटर का गंदा पानी कमल विहार में आ रहा, जिसके पानी निकासी का कोई तरीका नहीं, पानी जाम हो रहा और वही पानी सोसाइटी में जगह जगह सीवरेज पाइप लाइन गटर है उससे ओवर फ्लो होकर बह रहा हुआ, जिससे बहुत बदबू आ रही और लोग आए दिन बीमारी के शिकार हो रहे है।3. कमल विहार सेक्टर 4 एरिया पूरा अंधकार से घिरा हुआ है, बॉउंड्रीवाल के बाहर एक भी लाइट नहीं ही अंधेरा ही अंधेरा रहता है। इसी का फायदा चोर सोसाइटी में चोरी कर उठा रहे है।4. बच्चों के लिए गार्डन नहीं है जिससे वे घर के बाहर निकल कर खेल सके, जिससे बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हो रहे है।5. नगर निगम की गाड़ी कॉलोनी में कचरा लेने नहीं आता, जिससे पूरे कॉलोनी में घर का कचरा हवा से उड़कर फैल जाता है और गंदगी फैलकर दुर्गन्ध फैला रहा है।6. पीने के पानी की टंकी में क्लोरिन की गोली नही डाला जाता जिससे पानी में बदबू आता है।7. आरडीए ने सुरक्षा व्यवस्था हेतु कोई गार्ड नहीं दिया है, कोई भी बाहरी व्यक्ति कभी भी कॉलोनी में घुस जाता है, जिससे किसी दिन बड़ी अनहोनी घटना होने का डर कॉलोनी वासियों को रहता है इसकी शिकायत आरडीए से किया गया है किंतु कोई जवाब नही मिलता। इस सभी समस्याओ से लालपुर पार्षद श्री रवि धु्रव को भी दिया गया है। विधान सभा सदस्य मोतीलाल साहू को भी इस बारे में कई बार पत्र और शिकायत किए है, उन्होंने इस बारे में यही कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद नाला बनने का काम पूरा हो जाएगा जिससे दिक्कत है। अत: हम सभी कॉलोनी वासियों का निवेदन है कि कमल विहार साफ सुधरा और अच्छा हो। इन समस्त समस्याओं का निराकरण करने हेतु आग्रह है। बैठक में बड़ी संख्या में कालोनीवासी मौजूद रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930