बिलासपुर। राज्य भर में भीषण गर्मी का कहर जारी है, वहीं बिलासपुर जिले में पारा 46 पार कर गया है। जहां भीषण गर्मी की वजह से घर में रखे फ्रिज का के कंप्रेसर फट गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान घर मे मौजूद लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकलर अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस हादसे में किसी तरह से परिवार बाल-बाल बचा। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद उन्होंने आग बुझाई। आगजनी की इस घटना में घर का फ्रिज, टीवी और सोफा सहित अन्य सामान खाक हो गया।
मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। अगले दो घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बालोद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायगढ़, राजनांदगाव, सक्ति, सारंगढ-बिलाईगढ़ में हीट वेव चलने की संभावना जताई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30