What's Hot

नोएडा । नोएडा के सेक्टर 63 स्थित एक ऑफिस में शुक्रवार को एसी फट गया। एसी के फटने से बिल्डिंग में आग लग गई। आगजनी के कारण मौके पर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग बुझाई गई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है। इसी तरह की घटना गुरुवार को नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में घटी थी, यहां भी एसी फट गया था। नोएडा फायर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस गर्मी में 10 से 12 एसी फटने की सूचनाएं मिली हैं। घर से लेकर दफ्तरों तक में हादसे हुए हैं। बता दें कि नोएडा सहित देशभर में एसी से आग लगने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। गर्मी से राहत के लिए घरों व दफ्तरों में एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ रही है। मगर यही एसी घर या दफ्तर में आग लगने का कारण भी बन रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31