गर्मी के मौसम बार-बार प्यास लग जाती है. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना भी जरूरी है, लेकिन अगर आप हद से ज्यादा पानी पी रहे हैं तो यह कई समस्याएं पैदा कर सकता है. ज्यादा पानी पीने से सिरदर्द, थकान होने लगती है. बार-बार गला सूखने का कारण कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में शरीर को दूसरे मौसम की तुलना में पानी की ज्यादा जरूरत होती है. तेज धूप और गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है, इसलिए पानी पीना फायदेमंद है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीना शरीर में कुछ चीजों की कमी के कारण हो सकती है.
जरुरत से ज्यादा प्यास लगने पर क्या करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्यास शरीर में मौजूद फ्लूइड लेवल पर निर्भर करता है. पानी का लेवल कम होने पर शरीर प्यास महसूस करने वाले तंत्र को तुरंत एक्टिव कर देता है. गर्म और आद्र वाले मौसम में शरीर से बहुत ज्यादा पानी निकल जाता है, जिससे प्यास लगती है.
इसके अलावा डायरिया, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और बार-बार प्यास लगती है. कुछ चीजों की कमी की वजह से भी बार-बार गला सूखता है. इसे इग्नोर करने की बजाय डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
बार-बार प्यास का कारण इन चीजों की कमी
गर्मी में हद से ज्यादा प्यास लगने का कारण मुंह सूखने की समस्या हो सकती है. जरूरत से ज्यादा पानी पीना कई समस्याओं की वजह से भी हो सकता है. इसका एक कारण मुंह में लार की कमी भी हो सकती है. इस वजह से मुंह सूखने लगता है. ड्राई माउथ को मेडिकल भाषा में जेरोस्टोमिया कहा जाता है. जब मुंह में सलाइवा ग्लैंड लार कम बननता है, तब ऐसी समस्या होती है. डॉक्टर के अनुसार, लार शरीर में खाना पचाने का कम सही तरह करता है. इसके बिना खाना पच पाना मुश्किल है.

शरीर में खून की कमी होने पर भी बहुत ज्यादा प्यास लगती है. इसे मेडिकल भाषा में एनीमिया कहते हैं. इसका मतलब शरीर में आयरन की कमी है, क्योंकि इसकी वजह से भी खून की कमी हो जाती है. जब हीमोग्लोबिन बनाने के लिए शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स कम होने लगते हैं, तब डिहाइड्रेशन की समस्या होती है. अगर लंबे समय से बार-बार प्यास लग रही है तो खून की जांच करवानी चाहिए. खाने में आयरन वाली चीजों को शामिल करना चाहिए, क्योंकि आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031