अरावली। गुजरात के अरावली में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यहां मोडासा-मालपुर हाईवे पर दो लग्जरी बसें आमने-सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 30 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह हादसा घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद दो लग्जरी बसों की टक्कर के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बस काफी तेज गति से आई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। तेज गति से आ रही बस पहले से अनियंत्रित हो चुकी थी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो बन गया। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को निकालना शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि मालपुर से आ रही एसटी बस और मोडासा से मालपुर जा रही लग्जरी बस टक्कर हो गई। यह हादसा सकरिया बस स्टेशन के पास हुआ है। दुर्घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और वहां बचाव कार्य भी शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने बस से घायलों को उतारा और फिर अस्पताल ले जाकर पहुंचाया। मौके पर तीन लोगों की मौत की भी सूचना है।
हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही जो भी लोग हादसे में घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031