ओडिशा में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को काफी गहरा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भाजपा ने राज्य की ज्यादातर लोकसभा सीटें भी जीत ली हैं। इस हार के बाद अब ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज भुवनेश्वर के राजभवन में राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा।
अपनी सीट भी हारे नवीन
नवीन पटनायक बीते 24 सालों में एक भी चुनाव नहीं हारे थे। हालांकि, इस बार उन्हें अपनी विधानसभा सीट से हार झेलनी पड़ी। नवीन पटनायक ओडिशा की हिंजली और कांताबंजी सीट पर चुनाव लड़े थे। हिंजली सीट पर उन्हें जीत मिली। लेकिन कांताबंजी सीट पर भाजपा के लक्ष्‍मण बेग ने उन्हें हरा दिया।
ओडिशा में भाजपा की सरकार
ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। विधानसभा में कुल सीटें 147 हैं और बहुमत का आंकड़ा 74 है। राज्य में भाजपा को 78, बीजू जनता दल को 51, कांग्रेस को 14 और CPIM को 1 सीटें मिली हैं। वहीं, 3 निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं। भाजपा ने राज्य की 21 में से 20 लोकसभा सीट भी जीत ली है। 1 सीट कांग्रेस को मिली है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930