बारिश से बचने के लिए पेड़ की शरण में पहुंचे 4 ग्रामीणों पर बिजली गिर गई। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम पंचायत आरा की हैं। बताया जा रहा है कि, चार ग्रामीण अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे बचाने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गए। चारों पेड़ के नीचे बैठकर बारिश रूकने कर इंतजार कर रहे थे। तभी गाज ने चंदन टोप्पो, आमू तिग्गा, गूंजू तिग्गा, सूरज तिग्गा, को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चारों घायल हो गए। इसके बाद इन्हें इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, सूरज तिग्गा की हालत गंभीर बनी हुई थी। अब उसकी हालत में सुधार होता नजर आ रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग गाज पीड़ित चारों ग्रामीणों पर नजर रखें हुए हैं । डॉक्टरों ने बताया कि, चारों ग्रामीण खतरे से बाहर हैं ।
Previous Articleप्रदेश के शासकीय भवनों में ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफ टॉप संयंत्र की स्थापना हेतु क्रेडा द्वारा किया जाएगा सर्वे-ऊर्जा सचिव ने ली बैठक
Next Article ड्यूटी से नदारद डॉक्टर समेत 7 कर्मियों का कटा वेतन
Related Posts
Add A Comment