बिलासपुर । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद डॉक्टर सहित 7 कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काट दिया गया है। ये सभी डॉक्टर मस्तुरी ब्लॉक के ओखर अस्पताल से नदारद थे। इसलिए डॉक्टर और कर्मचारियों को बीएमओ मस्तुरी ने नोटिस जारी कर जबाव मांगा था। लेकिन इन सभी ने नदारद होने की वजह नहीं बताई, इसलिए इनका वेतन काट दिया गया है। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इस आदेश में समय पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का इलाज करने की बात कही गई है।
Previous Articleबारिश से बचने पेड़ के नीचे आए तो बिजली ने किया घायल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















