कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को एक बार फिर पार्टी संसदीय दल (सीपीपी) का प्रमुख चुना गया। संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया को सीपीपी प्रमुख नियुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया। पार्टी के तीन सांसदों- गौरव गोगोई, तारिक अनवर और के. सुधाकरन ने इसका अनुमोदन किया। इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया गया।

संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी ने कार्य समिति के सदस्यों के विचार सुने और कहा कि वह इस बारे में जल्द फैसला करेंगे। खड़गे की अध्यक्षता में हुई विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में एक अन्य प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के जोरदार प्रचार अभियान के लिए उनकी सराहना की गई। इसमें ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी दलों को भी धन्यवाद दिया गया।

कार्य समिति ने देश के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस में नयी जान फूंक दी है और पार्टी अब पुनरुत्थान के मार्ग पर मजबूती से अग्रसर है।मोदी पर प्रहार, राहुल को सराहासीपीपी प्रमुख चुने जाने पर सोनिया ने पार्टी नेताओं का आभार जताया और कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में अपनी दृढ़ता का परिचय दिया है। उन्होंने यह दावा भी किया कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक और नैतिक हार हुई है तथा ऐसे में उन्होंने न सिर्फ जनादेश बल्कि नेतृत्व करने का अधिकार भी खो दिया है। सोनिया ने कहा, ‘देश की जनता ने विभाजन की राजनीति और तानाशाही को खारिज करने के लिए निर्णायक वोट दिया है। उन्होंने संसदीय राजनीति को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए मतदान किया।’ उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ऐतिहासिक आंदोलन थे, जिन्होंने पार्टी में हर स्तर पर नयी जान फूंकी। सोनिया ने कहा कि राहुल गांधी अभूतपूर्व व्यक्तिगत व राजनीतिक हमलों का मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए विशेष धन्यवाद के पात्र हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031