बॉलीवुड इंडस्ट्री से राजनीति में एंट्री कर चुकीं एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ गत 6 जून 2024 को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ की एक महिला गार्ड ने कंगना रनौत को जोरदार थप्पड़ मारि दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

कंगना रनौत को महिला गार्ड ने मारा था थप्पड़ आपको बता दें कि कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं बाद में कंगना रनौत ने एक वीडियो स्टेटमेंट भी जारी किया था जिसमें उन्होंने फैंस को बताया था कि वह दिल्ली पहुंच चुकी हैं और पूरी तरह से सेफ हैं।

महिला गार्ड के सपोर्ट में उतरे सिंगर विशाल ददलानी इस बीच बॉलीवुड के फेमस कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत थप्पड़ कांड की घटना को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। इस दौरान सिंगर थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल को सपोर्ट करते नजर आए हैं।

महिला गार्ड को नौकरी देंगे विशाल ददलानी आपको बता दें कि विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घटना का एक वीडियो रिपोर्ट शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- मैं कभी भी हिंसा को सपोर्ट नहीं करता, लेकिन मैं इस सीआईएसएफ कर्मी के गुस्से की जरूरत को पूरी तरह से समझता हूं। अगर सीआईएसएफ द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो मैं ये कहना चाहूंगा कि अगर वह इसे स्वीकार करना चाहे तो उनके लिए एक नौकरी इंतजार कर रही है। जय हिन्द, जय जवान, जय किसान।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031