सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन ही नहीं होता. इसी तरह का एक वीडियो इस समय हर तरफ छाया हुआ है. इस वीडियो में एक शख्स पानी में ऐसे पड़ा हुआ है जिसे देखकर हर किसी ने गलत अनुमान लगा लिया. सबने सोचा कि शायद शख्स डूबकर मर गया है और उसकी लाश पानी में तैरते हुए किनारे आ गई. मौके पर पुलिस भी बुला ली गई. मगर जैसे ही एक पुलिसकर्मी ने शख्स का हाथ पकड़कर बाहर लाना चाहा उसकी आंखें फटी रह गईं. जिसे लोग मरा हुआ समझ रहे थे दरअसल वो जिंदा निकला. अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
शख्स ने दिया 440 का झटका
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि तालाब में एक शख्स का शरीर दिख रहा है जिसमें बिल्कुल भी हरकत नहीं है. पहली नजर में सबको यहीं लगा कि शायद शख्स डूबकर मर गया है और उसका शव तैरते हुए किनारे आ गया है. स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस की टीम ने भी खुद देखा कि शख्स का शरीर पानी के ऊपर तैर रहा है. एक पुलिसकर्मी तुरंत वहां गया और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा. लेकिन जैसे ही उसने खींचना शुरू किया शख्स उठकर बैठ गया.
पुलिस की टीम भी चौंकी
ऐसा सीन देखते ही पुलिसकर्मी भी झटका खा गया. हर कोई उसकी इस हरकत से दंग रह गया. यह वीडियो तेलंगाना के हनमकोंडा का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 4-5 घंटे तक शख्स को ऐसे ही पानी में पड़ा हुआ देखा. उन्हें लगा कि उसकी मौत हो चुकी है. वहीं, शख्स ने पूछताछ में बताया कि वो पिछले 10 दिनों से ग्रेनाइट की खादान में 12 घंटे की शिफ्ट कर रहा था.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031